फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   panjab, young man, killed in Manila Halawara, Ludhiana

प्रदेश के युवक की मनीला में हत्या

Fri, 04 Apr 2014 10:34 PM IST
हलवारा (लुधियाना)।
हलवारा (लुधियाना)। Updated Fri, 04 Apr 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
panjab, young man, killed in Manila Halawara, Ludhiana
फिलीपींस के मनीला में रहने वाले अकालगढ़ गांव के भूपिंदर सिंह (27) की शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार  सुबह 9.30 बजे लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। इससे पहले भी लुटेरों ने भूपिंदर को लूटने की कोशिश की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी भैणी दरेड़ा निवासी हरिंदर सिंह ने भूपिंदर के परिजनों को फोन पर दी। भूपिंदर की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग भूपिंदर के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह वर्ष 2004 में फिलीपींस गया था। वहां पर वह फाइनेंसर का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह मोटरसाइकिल से दफ्तर जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान हमलावर लुटेरों ने भूपिंदर के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। भूपिंदर के पिता हरदेव सिंह नई आबादी अकालगढ़ के रत्तोवाल चौक स्थित मनियारी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपिंदर के घर शोक व्यक्त करने गए अकाली नेता जरनैल सिंह मुल्लांपुरी ने कहा कि भूपिंदर का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालियां से मदद ली जाएगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालियां ने कहा कि आए दिन फिलीपींस में भारतीयों खासकर पंजाबियों का सरेआम कत्लेआम हो रहा है। वह पहले भी केंद्र सरकार को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन फिलीपींस सरकार से कारगर बातचीत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत इस मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed