फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   FIR registered over attack on farmer leader Dhaliwal.

Ludhiana News: किसान नेता धालीवाल पर हमले में एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over attack on farmer leader Dhaliwal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला सचिव इंदरजीत सिंह धालीवाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बलवीर सिंह उर्फ बीरी समेत छह नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हमला 10 अक्तूबर, 2026 की रात हुआ था।

एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि धालीवाल ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 10 अक्तूबर 2026 की रात करीब आठ बजे बलवीर सिंह ने उन्हें रोका। मोटरसाइकिल से पटाखे मारने की बात पर गाली-गलौज शुरू हुई। बाद में बलवीर सिंह, उसके बेटे और अन्य आरोपी स्विफ्ट कार व मोटरसाइकिलों पर उनके कार्यस्थल पहुंचे। आरोपियों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरकर डंडों, लाठियों और किरपाण से हमला किया। हमले में गाड़ी को नुकसान पहुंचा। धालीवाल ने रंजिश का कारण पैसों का लेन-देन बताया है। उन्हें मनप्रीत सिंह उर्फ पीता से पैसे लेने थे, जिसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद किसान यूनियन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का और ब्लॉक प्रधान तरसेम सिंह बस्सूवाल ने हथियारों और वाहनों की बरामदगी पर जोर दिया। उन्होंने मामले की गहन जांच की भी मांग की। किसान नेताओं ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस थानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed