{"_id":"6acf6f58609c376d9c072c44","slug":"jhota-murder-case-bjp-demands-cbi-probe-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118465-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की
Wed, 14 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगरांव में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मांगपत्र सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की।
परविंदर सिंह झोटा मानसा में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा समाजसेवी थे। उनकी 13 अक्तूबर को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने हत्याकांड की साजिश और नेटवर्क का खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोपियों के डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की भी मांग की। पीड़ित परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा और पंजाब में नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।