{"_id":"69401f2563148c78a5006d23","slug":"panchayat-samiti-and-zila-parishad-elections-decline-in-voter-turnout-raises-concerns-for-all-parties-gobindgarh-news-c-16-1-pkl1082-897899-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव: मतदान प्रतिशत में गिरावट से बढ़ी सभी दलों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव: मतदान प्रतिशत में गिरावट से बढ़ी सभी दलों की चिंता
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत में भारी गिरावट आई है, जिससे सभी राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। 2018 में हुए चुनाव में 58.10% मतदान दर्ज किया गया था, जबकि इस बार यह गिरकर केवल 48.40% रह गया। इस गिरावट ने सभी दलों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी। वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मतदान प्रतिशत की गिरावट का असर किस पार्टी पर पड़ेगा और कौन सी पार्टी को फायदा होगा।
वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव को सभी दलों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि पंचायत और जिला परिषद चुनावों के परिणाम विधानसभा चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार मलेरकोटला में सबसे अधिक 56.37% मतदान हुआ है, जबकि मानसा में 56.19% और फिरोजपुर में 56.13% मतदान हुआ। पिछली बार इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अधिक था। मोहाली में भी 54.94% मतदान दर्ज किया गया, जबकि यहां पिछले चुनाव में 65% मतदान हुआ था।
कुछ क्षेत्रों में शिकायतों के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए हैं, और अब 19 दिसंबर को इन क्षेत्रों में दोबारा मतदान होगा। इनमें अमृतसर, बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर और जालंधर के कुछ बूथ शामिल हैं। ब्यूरो