फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   pakitan, man in pakistan jail in bhatinda, bhatinda jail

गांव जीदा की युवती का दावा, पाक की जेल में बंद हैं पिता

Thu, 26 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 26 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
pakitan, man in pakistan jail in bhatinda, bhatinda jail
जेल
जिले के गांव जीदा की एक युवती परमजीत कौर ने अपने फौजी पिता जुगराज सिंह के पाकिस्तान की जेल में बंद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


युवती वीरवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके पिता जुगराज सिंह 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में शामिल थे। उसके बाद सेना अधिकारियों ने उसके पिता को उक्त जंग में शहीद करार दे दिया था।

परमजीत कौर ने दावा करते हुए कहा कि उनके पिता जुगराज सिंह के पाकिस्तान जेल में बंद होने के बारे में पहली बार साल 2004 में भारतीय रेडियो से पता चला था। इसके बाद पाकिस्तान की जेल में सजा काटकर आए सतीश कुमार ने उन्हें बताया कि 1975 में वह खुद उसके पिता जुगराज सिंह से लाहौर की जेल में मिले थे। इससे उसने बातचीत भी की थी।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि इस बारे में सतीश कुमार ने अपने शपथ पत्र भारतीय गृह मंत्रालय को भी दिए थे, जिसने जुगराज सिंह के जिंदा होने के बारे में बताया है। युवती ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि उसके पिता जुगराज सिंह को भी पाकिस्तान की जेल से रिहा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed