{"_id":"694806f48851c5719d0884fc","slug":"pakistani-gangster-shahzad-bhattis-associate-shubham-gill-arrested-in-amritsar-ludhiana-news-c-59-1-asr1001-115806-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का साथी शुभम गिल अमृतसर में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का साथी शुभम गिल अमृतसर में गिरफ्तार
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी का करीबी साथी शुभम गिल को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुभम गिल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के निर्देश पर भारत में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक भट्टी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के प्रमुख नेताओं, उद्योगपतियों और धार्मिक व्यक्तित्वों को धमकी दे रहा था, हाल ही में उसने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धमकी दी थी।
अमृतसर सिटी पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि शुभम गिल लुधियाना का निवासी और पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी का साथी है। गिल सोशल मीडिया पर भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 22 नंबर फाटक के पास से गिरफ्तार किया और इस्लामाबाद थाना में केस दर्ज किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गिल के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए। फिलहाल, पुलिस गिल से पूछताछ कर रही है, जिससे यह खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान में स्थित भट्टी के लिए काम कर रहा था। संवाद