फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Paddy inflow picks up at Samrala grain market, worries rise as government procurement doesn't begin

Ludhiana News: समराला अनाज मंडी में धान की आवक तेज, सरकारी खरीद शुरू न होने से बढ़ी चिंता

Fri, 25 Sep 2026 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 25 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy inflow picks up at Samrala grain market, worries rise as government procurement doesn't begin
अब तक करीब 40 हजार बोरी धान मंडी में पहुंचा, हर रोज बढ़ रही आवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समराला। समराला अनाज मंडी में धान की आवक लगातार तेज हो रही है। सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों और आढ़तियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मंडी में अब तक करीब 40 हजार बोरी धान पहुंच चुका है।
आढ़ती एसोसिएशन समराला के प्रधान आलमदीप सिंह मल्लमाजरा ने बताया कि खरीद 15 दिन पहले शुरू होनी चाहिए थी। किसान अपनी फसल लेकर मंडी आ रहे हैं पर संभालना मुश्किल हो रहा है। यदि खरीद में देरी हुई तो आवक डेढ़ लाख बोरी तक पहुंच सकती है। इससे मंडी में फसल रखने की जगह की समस्या पैदा होगी। धान सूखने से वजन कम होने का नुकसान भी आढ़तियों को उठाना पड़ता है। एक कट्टे में 100-200 ग्राम का अंतर हजारों कट्टों में बड़ा नुकसान बन जाता है। आढ़ती किसान की फसल लाने से मना नहीं कर सकते। मंडी में मजदूरों की कमी भी एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

खरीद में देरी से मुश्किलें
यदि आवक तेज हुई और खरीद शुरू नहीं हुई तो फसल की संभाल प्रभावित होगी। इस मुद्दे पर मंत्रियों के साथ बैठक में खरीद तुरंत शुरू करने की मांग रखी गई है। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर खरीद शुरू करने को कहा है। पंजाब सरकार से भी तुरंत कार्रवाई की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद सीमा पर चिंता
आलमदीप सिंह मल्लमाजरा ने धान की 180 लाख टन खरीद सीमा पर भी चिंता जताई। पंजाब में धान की पैदावार पिछले वर्ष से करीब 15 फीसदी अधिक होने का अनुमान है। यदि उत्पादन बढ़ता है और खरीद सीमा तय रहती है तो किसानों को मुश्किलें होंगी। पंजाब की अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है। मार्केट कमेटी समराला के सचिव हरिंदर सिंह गिल ने मंडी में पुख्ता प्रबंधों का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed