फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Outpost in-charge ASI arrested while accepting a bribe of 40,000

Ludhiana News: 40 हजार रिश्वत लेते चौकी प्रभारी एएसआई गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge ASI arrested while accepting a bribe of 40,000
पहले समझौते के नाम पर लिए थे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए मांगी थी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जिंदल लाल को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गांव भट्टियां बेट निवासी व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई हुई।
शिकायतकर्ता के अनुसार पत्नी का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। मामले की जांच एएसआई कर रहा था। आरोप है कि उसने समझौते के नाम पर पहले 50 हजार रुपये लिए। इसके बावजूद पत्नी पर मामला दर्ज कर दिया। बाद में पड़ोसी के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए 40 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस को शिकायत दी। टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed