फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Opposed to dog poaching in Ludhiana, attacked with companions and entered the house

लुधियाना में कुत्ते को डंडा मारने का किया विरोध, साथियों सहित घर में घुस किया हमला

Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Opposed to dog poaching in Ludhiana, attacked with companions and entered the house
लुधियाना। गली में कुत्ता घुमाने के दौरान डंडा मारने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने राजीव गांधी कालोनी निवासी रितिक के घर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रितिक की शिकायत पर तेजपाल, उसके बेटे विशाल, सागर, टोला, काला, रविंदर, अंकुल, साहिल, अंकित और राजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रितिक द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी गली में अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। इसी दौरान आरोपी तेजपाल ने उसके कुत्ते की टांग पर डंडा मारा, जिसका उसने विरोध किया। दोनों में कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया और उसके साथ-साथ उसके परिवार वालों को भी घायल कर दिया। इसके बाद रितिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed