Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Online shopping two lakh rupees cyber fraud with man from Ludhiana

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान: लुधियाना के शख्स को साइबर ठगों ने लगाई मोटी चपत... तीन बैंक खाते हो गए खाली

Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये किए गए सामान के ऑर्डर को कैंसिल कर उसकी पेमेंट वापस लेने के चक्कर में लुधियाना के व्यक्ति के तीन बैंक खाते खाली हो गए। साइबर ठगों ने व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
Online shopping two lakh rupees cyber fraud with man from Ludhiana
OTP Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आज के जमाने में ऑनलाइन शॉपिंग का खासा क्रेज है। ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर हैं। क्योंकि घर पर बैठे-बैठे इंटरनेट पर सामान देखकर लोग उसे खरीद लेते हैं। वहीं जालसाज साइबर ठग भी लोगों की जमा-पूंजी उड़ाने के लिए सक्रीय रहते हैं। साइबर फ्रॉड की रोजाना हजारों घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि यहां जालसाज आपको चपत लगाने के लिए हमेशा तैयार बैठे होते हैं, और आपकी एक छोटी सी गलती होते ही ये आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं। पंजाब के लुधियाना के व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट पर किए गए ऑर्डर को कैंसिल कर उसके पेमेंट वापस लेने के चक्कर में साइबर ठगों ने व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। जब तक पीड़ित को ठगी का पता चला तब तक उसके अलग-अलग तीन बैंक खातों से दो लाख 12 हजार की रकम उड़ चुकी थी। भामियां रोड स्थित गार्डन सिटी निवासी एमडी मकसूद आलम ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मकसूद आलम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकसूद आलम ने पुलिस को बताया कि उसने फ्लिपकार्ट पर कुछ सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उसे सामान सही नहीं पहुंचा तो उसने उक्त ऑर्डर कैंसिल कर दिया। कुछ दिन बाद उसे फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फ्लिपकार्ट कंपनी के कस्टमर केयर एडवाइजर बताया। आरोपी ने ऑर्डर कैंसिल करने के पैसे गूगल पे के जरिये वापस करने की बात कही। जब गूगल पे चेक किया गया तो आरोपी ने अलग अलग खातों से 2 लाख 12 हजार 500 रुपये निकाल लिए। जब तक मकसूद आलम कुछ कर पाते पैसे निकल चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। 


शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की 25 लाख रुपये की ठगी
दुगरी निवासी पुनीत सूद की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम की टीम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुनीत सूद द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वाट्सअप पर सीआईएवी नाम से अलग अलग ग्रुप बने थे। आरोपियों ने वाट्सअप के जरिए एप्लीकेशन डाऊनलोड करवा कर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उसके खाते से 25 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। जब तक पुनीत को पता चला पैसे निकल चुके थे और उसने अब शिकायत पुलिस के पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed