{"_id":"64c274075c58a11fcf05d934","slug":"one-sanitation-worker-died-due-to-sewerage-gas-rising-three-unconscious-bernala-news-c-84-1-spkl1047-36-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur News: सीवरेज की गैस चढ़ने से एक सफाईकर्मी की मौत, दो बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur News: सीवरेज की गैस चढ़ने से एक सफाईकर्मी की मौत, दो बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज
Fri, 28 Jul 2023 12:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:38 AM IST
सार
मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार व विभिन्न संगठनों ने नगर परिषद दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर 10 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही नगर परिषद के ईओ और सैनिटेशन इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विस्तार
लहरागागा में सीवरेज की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से नगर परिषद के तीन सफाई कर्मचारी बेहोश हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो कर्मचारियों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देख पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार व विभिन्न संगठनों ने नगर परिषद दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर 10 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही नगर परिषद के ईओ और सैनिटेशन इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे लहरागागा वाटरवर्क्स रोड पर सीवरेज की सफाई करने नगर परिषद के मुलाजिम सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड-8 लहरागागा, सोनू निवासी वार्ड-5, विनोद कुमार निवासी वार्ड-4 और नरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-15 गए थे। सीवरेज का ढक्कन उठाने पर उसमें से निकली गैस की वजह से सफाई सेवक सुखविंदर सिंह सीवरेज में जा गिरा। इसके बाद उसके साथ आए तीनों साथी सोनू, विनोद कुमार और नरेश भी सीवरेज में जा गिरे। हालांकि, इनमें से नरेश कुमार किसी तरह संभल गया और उसने अपने तीनों साथियों को किसी तरह लोगों की सहायता से बाहर निकाल लिया। तीनों बेहोश सफाई सेवकों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखविंदर सिंह (32) को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन