फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One died in accident in sahnewal of Ludhiana

लुधियाना में हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते एक्टिवा का हैंडल ट्रक में लगा, युवक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 11 Jul 2024 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

ईश्वर कालोनी इलाके में रहने वाला सन्नी एसी रिपेयर का काम करता है। वह साहनेवाल इलाके में स्थित एक दुकान पर एसी रिपेयर करने जाने वाला था तो अपने दोस्त सोनू को साथ ले गया। इसी दौरान रास्ते में वापस आते समय वह ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। उनकी एक्टिवा का हैंडल ट्रक में लग गया और एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन
One died in accident in sahnewal of Ludhiana
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में साहनेवाल के ढंढारी कलां में दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक को ओवर टेक करते समय एक्टिवा का हैंडल ट्रक में लग गया। इससे एक्टिवा सवार दो युवक नीचे गिर गए। 
विज्ञापन


एक युवक की कुचलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल है। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और ईश्वर कालोनी इलाके में रहने वाले सन्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सन्नी का दोस्त सोनू अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ईश्वर कालोनी इलाके में रहने वाला सन्नी एसी रिपेयर का काम करता है। वह साहनेवाल इलाके में स्थित एक दुकान पर एसी रिपेयर करने जाने वाला था तो अपने दोस्त सोनू को साथ ले गया। इसी दौरान रास्ते में वापस आते समय वह ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। उनकी एक्टिवा का हैंडल ट्रक में लग गया और एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए और सन्नी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जबकि सोनू टायर से टकरा कर एक तरफ पलटियां खाते हुए जा गिरा। सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। सोनू के एक हाथ की हड्डी अलग अलग जगह से टूट गई, जबकि सिर और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक का पता नहीं चल पाया है। ट्रक का पता लगा लिया गया है और चालक को भी ढूंढ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद सन्नी का शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed