फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One arrested for robbing mobile phones from passers-by and buying stolen mobile phones

राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने और चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाला गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 07:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
One arrested for robbing mobile phones from passers-by and buying stolen mobile phones
लुधियाना। चोरी के बाइक पर जाली नंबर लगा उसी पर सवार हो हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइन लूटने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी सतगुरु नगर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ दीपू, साहिबजादा फतेह सिंह नगर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लाला और चोरी के फोन खरीदने वाले बसंत नगर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगा कर उसी के कागजात बना कर राहगीरों से लूटपाट करते थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed