फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   one arrest with heroein in Ludhiana

हेरोइन समेत आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 04:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
one arrest with heroein in Ludhiana
एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने हेरोइन तस्करी का धंधा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सराभा नगर लोधी क्लब के नजदीक रहने वाले सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विभाग के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सूरज नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सूरज मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के मोहल्ला ढमोला का रहने वाला है। वह यहां पर किराए के मकान में रहता है और नशा तस्करी का धंधा करता है। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed