फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   On behalf of CM, Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur attended Sidhu's Bhog

सीएम की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की सिद्धू के भोग में शिरकत

Wed, 08 Jun 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
On behalf of CM, Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur attended Sidhu's Bhog
मानसा। प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मौत पर गहरे दुख का प्रगटावा करने सीएम की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शिरकत की। सिद्धू मूसेवाला के भोग और अंतिम अरदास के मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने परिवार को शोक संदेश सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा गायक के चले जाने से पारिवारिक सदस्यों और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है और न पूरी की जाने वाली कमी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा गायक की दिल दहलाने वाली और बेवक्त मौत ने परिवार के सदस्यों और दुनिया भर में उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार संगीत जगत के हीरे को श्रद्धा के फूल भेंट करती है जिसने संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में अपने दम पर स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भरी जवानी में पुत्र का इस दुनिया से विदा हो जाना परिवार के लिए असहनीय और अकथनीय दुख है और उसके चले जाने से संगीत जगत में ऐसी कमी पैदा हो गई, जिसको भविष्य में पूरा होना बहुत मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभदीप सिंह सिद्धू ने पंजाबी गायकी की ही नहीं बल्कि अपने गांव मूसा की मिट्टी की खुशबू को सरहद से भी पार दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। सिद्धू मूसेवाला ने बेशक गायक के तौर पर विश्व स्तर पर शोहरत कमाई परंतु अपने जद्दी पेशे खेती के साथ जुड़े रहने और आखिरी दम तक माता-पिता का परछाई बने रहने का संकल्प निभाया। पारिवारिक सदस्यों और सगे संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी जाहिर करते मुख्यमंत्री ने अकाल पुरख के आगे बिछड़ी रूह को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और ईश्वरीय आदेश मानने का बल बख्शने की अरदास की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ विधायक गुरप्रीत सिंह बणांवाली, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बलकार सिद्धू और नरिंदर कौर ने भी मुख्यमंत्री की ओर से परिवार के साथ दुख बंटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 08 एमएनएस 1-पी जेपीजी
कैप्शन : मानसा की अनाज मंडी में सिद्धू मूसेवाला के भोग समागम के मौके पर पारिवारिक सदस्यों से दुख साझा करते कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर व अन्य आप नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed