फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Numberdar caught red handed taking bribe for Patwari

Ludhiana News: पटवारी के लिए रिश्वत लेता नंबरदार रंगेहाथों काबू

Mon, 30 Oct 2023 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 30 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Numberdar caught red handed taking bribe for Patwari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। विधानसभा समराला में आप विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने दबिश दी। इसमें पटवारी के लिए रिश्वत लेते एक नंबरदार को रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, तेजविंदर सिंह ने जमीन की फर्द पर स्टे ऑर्डर चढ़ाने के लिए संपर्क किया था। इसके बदले परमिंदर सिंह पटवारी ने रिश्वत मांगी।
काम कराने बदले 3 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद 2500 रुपये तय कर लिए। इसी बीच तेजविंदर सिंह ने विधायक दयालपुरा को इसकी जानकारी दी। विधायक ने ट्रैप लगाया। सोमवार को तेजविंदर सिंह तहसील कॉम्प्लेक्स आया, वहां पटवारी के कमरे में एक नंबरदार था। तेजविंदर सिंह ने फोन पर पटवारी से बात की। पटवारी ने कहा कि 2500 रुपये नंबरदार को पकड़ा दो। शाम तक काम हो जाएगा। नंबरदार ने पैसे लेकर अपनी जेब में डाले। इसी बीच विधायक ने दबिश दी।
विज्ञापन

जो नोट रिश्वत में दिए गए वो पहले ही विधायक ने फोटो कॉपी करवा ली थी। नंबरदार को पुलिस के हवाले किया गया। विधायक दयालपुरा ने कहा कि रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सरकार गंभीर है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। अगर किसी भी विभाग में कोई रिश्वत मांगता है तो तुरंत उन्हें बताया जाए। केस रजिस्टर करने में जुटी पुलिस विधायक की दबिश की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जसपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। नंबरदार को हिरासत में लिया गया। शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके बाद केस रजिस्टर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed