फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NRI, theft , woman misdeed in Ludhiana

एनआरआई ने चोरी का आरोप लगाया तो महिला ने दुष्कर्म का

Fri, 05 Feb 2021 06:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
NRI, theft , woman misdeed in Ludhiana
लुधियाना। गांव कनेच में रहने वाली एनआरआई परमजीत सिंह ने अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला पर चोरी आरोप लगाया है। वहीं महिला ने एनआरआई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना कूमकलां की पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कनेच के रहने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि वह पक्के तौर पर वह जर्मनी का रहने वाला है। वह अक्सर गांव कनेच में अपने घर आता है। वर्ष 2018 में वह जर्मनी से वह भारत आया तो उसने दोराहा के एक निजी होटल में कमरा लेकर रहने लगा। वां उसकी मुलाकात आरोपी महिला के साथ हुई। कुछ समय बाद वह वापस जर्मनी चला गया। दोबारा वापस आया तो आरोपी महिला ने उसके साथ गांव कनेच में लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दो फरवरी को वह लुधियाना में अपने वकील के पास मुलाकात के लिए आया था। जब वह वापस आया तो उसकी अलमारी में 15 हजार रुपये और जर्मनी के छह सौ यूरो गायब थे। उसने महिला से पैसे पूछे तो वह कुछ बताने की बजाए झगड़ा करने लगी। उसने जब महिला के जूते चेक किए रुपये और यूरो बरामद हो गए। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परमजीत सिंह का आरोप लगाया कि महिला ने पहले भी कई बार पैसे चोरी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दोराहा के निजी होटल में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करती थी। आरोपी परमजीत सिंह जर्मनी से जब भी आता तो होटल में रुकता था। उसका परिवार वालों के साथ जायदाद को लेकर विवाद था। उसकी सलाह के बाद परमजीत को जायदाद वापस मिल गई। इसके बाद परमजीत ने उसे घर पर खाना बनाने के लिए बुलाना शुरू कर दिया। वह दो दिन उसी के घर रह कर काम करने के बाद वापस घर चली जाती थी।

एक फरवरी की रात को वह परमजीत के घर खाना बनाने के बाद सो गई। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी और फरार हो गया। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed