फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Northern Railway announced the cancellation of about 31 passenger trains from 21 to 25 May

पंजाब: 21 से 25 मई तक रद्द रहेंगी 31 यात्री ट्रेनें, 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, जानें क्या है कारण

Sun, 08 May 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 04:55 PM IST
सार

इन पांच दिनों के दौरान किसी भी ट्रेन का टिकट खरीदने और यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और उनके रूट की जानकारी सुनिश्चित कर परेशानी से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
Northern Railway announced the cancellation of about 31 passenger trains from 21 to 25 May
मंडी गोबिंदगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

उत्तर रेलवे ने 21 से 25 मई तक करीब 31 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का एलान किया है। ये ट्रेनें पांच दिन तक पूरी तरह से रद्द रहेंगी। इसके अलावा 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने की योजना है। इन ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़ और धूरी-जाखल के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन पांच दिनों के दौरान किसी भी ट्रेन का टिकट खरीदने और यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और उनके रूट की जानकारी सुनिश्चित कर परेशानी से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन


अंबाला रेल मंडल के तहत पड़ते मंडी गोबिंदगढ़ स्टेशन पर नए बने गुड्स प्लेटफार्म को परिचालन प्रणाली से जोड़ने और सहारनपुर-पिलखानी रेल मार्ग की तरफ फ्रेट आवाजाही को आसान बनाने के लिए प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य आरंभ हो चुका है। पहले तेरह दिन 8 से 20 मई तक नॉन इंटरलाकिंग से पहले के कार्य निपटाए जाएंगे। अगले तीन दिन 21 से 23 मई तक प्री-नॉन इंटरलाकिंग का कार्य होगा और 24 मई को नॉन इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें पूरी तरह से प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


हालांकि नॉन इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद 25 मई से ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी, लेकिन इसका असर अगले 14 दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान ट्रेनों की गति आम दिनों के मुकाबले बेहद कम रहेगी। इससे ट्रेनों की समयसारिणी बिगड़ने की संभावना बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम हुई ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान

हालांकि प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का कार्य 21 मई को शुरू होना है, लेकिन इसकी तैयारी 8 मई रविवार से आरंभ हो चुकी हैं। इससे ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। अधिकतर ट्रेनों को अंबाला, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल और लुधियाना के पास बिना किसी कारण या तो रोका जा रहा है, या फिर उनकी रफ्तार कम की जा रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। ट्रैक क्लीयर न मिलने के कारण चंडीगढ़ रूट की ट्रेनें भी जाम में फंस रही हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर                                   नाम                                              कब से कब तक
12459-12460            नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट         21 से 24 मई
14681-14682            जालंधर-नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस                21 से 24 मई 
14033-14034            दिल्ली-कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस                          21-24 मई 
22551-22552            डिब्रूगढ़-जालंधर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस                     21-22 मई
04503-04504            अंबाला-लुधियाना-अंबाला पैसेंजर                      22 से 24 मई 
22429-22430            दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट                  22 से 25 मई
15211-15212            अमृतसर-डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस                  21 से 23 मई
09097-09098            जम्मू-बांद्रा टर्मीनल-जम्मू स्पेशल                      22 से 24 मई 
04141-04142            प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज                           23-24 मई 
22445-22446            कानपुर-अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस                    23-24 मई
14605-14606             जम्मू-हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस                            22 से 23 मई 
12053-12054            अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर सुपरफास्ट                  23 से 25 मई
12497-12498            शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस                                     23 से 24 मई
04690                        जालंधर-अंबाला पैसेंजर                                     23 से 24 मई
22317-22318             जम्मू-सियालदाह-जम्मू सुपरफास्ट                     23 से 25 मई
04651-04652              अमृतसर-जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस                22 से 25 मई

इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन

उत्तर रेलवे ने 21 से 25 मई तक के लिए 29 यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 20807, बाड़मेड़-जम्मू एक्सप्रेस 14661, जेसलमेर-जम्मू एक्सप्रेस 14645, सराय रोहिला-उधमपुर एसी सुपरफास्ट 22401, कोर्बा-अमृतसर-कोर्बा एक्सप्रेस 18237-18238, बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237-12238, कटिहार एक्सप्रेस 15707-15708, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 12357, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 13307-13308, जम्मू-कोलकाता एक्सप्रेस 13152, जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 14649-14650, अमृतसर-जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 14673-14674, कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 14612, मालवा एक्सप्रेस 12919-12920, कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 12317-12318, कटरा-बांद्रा टर्मीनल-कटरा एक्सप्रेस 12471-12472, शताब्दी एक्सप्रेस 12029, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 12203, स्वर्ण शताब्दी 12013 और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस 12903 शामिल हैं। इन ट्रेनों की गिनती मौके पर कम या ज्यादा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed