फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Northern Railway announced cancellation of 22 up-down passenger trains during upcoming winter season

कृपया ध्यान दें: सर्दी के कारण दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगीं 22 यात्री ट्रेनें, उत्तर रेलवे ने जारी की सूची

Sat, 28 Sep 2024 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

रेलवे विभाग ने यात्रियों को समय रहते सूचित करने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची को सितंबर में ही जारी कर दिया है। इस सूची में अमृतसर व जम्मू से विभिन्न राज्यों को आने जाने वाली 7 जोड़ी प्रमुख यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Northern Railway announced cancellation of 22 up-down passenger trains during upcoming winter season
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे ने आगामी सर्दी व कोहरे के दिनों में विभिन्न रूट पर अप डाउन की करीब 22 यात्री ट्रेनों को रद्द रखने की घोषणा की है। इन ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक 3 महीने के लिए पूरी तरह से रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा चार यात्री ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त व 02 यात्री ट्रेनों के फेरों की संख्या कम करने की योजना है। 

विज्ञापन


रेलवे विभाग ने यात्रियों को समय रहते सूचित करने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची को सितंबर में ही जारी कर दिया है। इस सूची में अमृतसर व जम्मू से विभिन्न राज्यों को आने जाने वाली 7 जोड़ी प्रमुख यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से दिसंबर की छुटि्टयों में सफर पर निकलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्री अन्य ट्रेनों में टिकटें बुक करवा रहे हैं। इससे बाकी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द 

ट्रेन का नाम/ट्रेन नंबर/ कब से कब तक
1) चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट (12241/12242) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 03 मार्च
2) कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कालका एक्सप्रेस (14503/14504) 03 दिसंबर से 28 फरवरी/ 04 दिसंबर से 01 मार्च
3) अमृतसर-नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस (14505/14506) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 01 मार्च
4) ऋषिकेश-जम्मू तवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14605/14606) 02 दिसंबर से 24 फरवरी/ 01 दिसंबर से 23 फरवरी
5) लाल कुआं-अमृतसर-लाल कुआं एक्सप्रेस (14615/14616) 07 दिसंबर से 22 फरवरी/ 07 दिसंबर से 22 फरवरी
6) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618) 03 दिसंबर से 02 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी
7) चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ सतलुज एक्सप्रेस (14629/14630) 02 दिसंबर से 01 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed