{"_id":"614b0f4b8ebc3e88a07f0372","slug":"nine-cows-and-four-calves-died-after-the-roof-of-the-dairy-at-dairy-complex-collapsed-ludhiana-news-pkl4275867191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी कांप्लेक्स स्थित डेयरी की छत गिरने से नौ गाय और चार बछड़े मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी कांप्लेक्स स्थित डेयरी की छत गिरने से नौ गाय और चार बछड़े मरे
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के हंबड़ा रोड स्थित डेयरी कांप्लेक्स में मंगलवार देर रात को एक डेयरी की छत गिर गई। इससे डेयरी में रखे पशु उसके नीचे दब गए। आसपास के डेयरी में काम करने वाले मुलाजिमों ने खुद किसी तरह राहत कार्य किया। इस हादसे में नौ गाय और चार बछड़े मर गए हैं।
हादसे का कारण बरसात के चलते डेयरी की दीवार के साथ जलभराव को बताया जा रहा है। बुधवार बाद दोपहर खबर लिखे जाने तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बीते शुक्रवार को भी एक डेयरी की छत गिर गई थी। इस हादसे में किसी जानवर की मौत नहीं हुई थी, लेकिन पशुओं के लिए रखा गया दाना खराब हो गया था।
डेयरी मालिक रवि ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को पशुओं का दूध निकालने के बाद उनको चारा डाल डेयरी को बंद कर चले गए थे। अचानक देर शाम को एक धमाका हुआ तो डेयरी में काम करने वाले मुलाजिमों ने देखा कि छत गिर गई है। मलबे के नीचे मवेशी दब गए हैं। तुरंत रात को राहत कार्य शुरू किया गया, मलबे के नीचे दबे मवेशियों को निकाला गया। इस दौरान नौ गाय और चार बछड़े मर गए थे। बुधवार सुबह भी राहत का कार्य चल रहा है। रवि ने बताया कि बीते शुक्रवार को भी उनके पड़ोस की डेयरी की छत गिर गई थी। इस हादसे में कोई मवेशी नहीं मरा था। हादसे का कारण बीते दो दिन से बरसात के कारण डेयरी की दीवारों के साथ बरसात का पानी जमा हो गया था। उन्होंने बताया कि डेयरी कांप्लेक्स में पानी की निकासी की प्रबंध नहीं है, इसलिए बरसात के दिनों में यहां पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। नालियां कच्ची होने के कारण पानी बाहर नहीं जाता है, ऐसे में डेयरी संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।