फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Nihang Singh reached BJP's dharna to protest, angry BJPmen scuffle with police

भाजपा के धरने में विरोध करने पहुंच गया निहंग सिंह, गुस्साए भाजपाईयों ने पुलिस से की हाथापाई

Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nihang Singh reached BJP's dharna to protest, angry BJPmen scuffle with police
लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में रैली में जाते समय सुरक्षा में चूक मामले में डीसी दफ्तर के बाहर भाजपाइयों के धरने में निहंग सिंह पहुंच गया। जिसने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे भाजपाई गुस्सा गए और उन्होंने निहंग सिंह को काबू करने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते ही निहंग सिंह को धरने से काबू कर लिया था। भाजपाइयों ने गुस्से में पुलिस मुलाजिमों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस मुलाजिम शांत रहे। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों के साथ भाजपाई बहस करते रहे कि निहंग सिंह को उनके हवाले किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस किसी तरह से उसे वहां से ले गई। भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल ने पुलिस प्रशासन के साथ बहस करते हुए आरोप लगाए कि पहले प्रधानमंत्री की पुलिस ने सुरक्षा नहीं की और अब यहां उनके धरने में खलल डाला गया और पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उसके बाद भाजपा नेताओं ने एक तरफ जाम कर दिया। उसके बाद डीसी को ज्ञापन देने गए तो डीसी ने एडीसी की ड्यूटी लगा दी। जिसके बाद भाजपाई दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उसके बाद डीसी ने उन्हें अंदर बुलाया और ज्ञापन लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने साफ कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि कांग्रेस की पंजाब सरकार की लापरवाही को दर्शाती है। इसके पीछे उसे कांग्रेस की मंशा पर भी शक ही पूरा यकीन है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को विफल करने के लिए इस स्तर तक पहुंच गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की बुधवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में उस समय चूक हुई जब वह बठिंडा से हुसैनीवाला के लिए निकले थे। पुलिस क्लीयरेंस के बावजूद प्रधानमंत्री के रूट में कांग्रेसियों ने धरना दिया हुआ था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को हुसैनीवाला से 20 किलोमीटर पहले ही फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट रुकना पड़ा और उन्हें वापिस जाना पड़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया कि फ़िरोजपुर रैली में लुधियाना से 300 बसों के साथ 250 कारें रवाना हुई थी। इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, हर्ष शर्मा, महेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, अश्वनी बहल, किरण शर्मा, योगेन्द्र मकोल, यशपाल जनोत्रा सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed