{"_id":"fd97782aa8f5229fffdf8f142b78a268","slug":"nigam-aam-aadmi-party-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के विरोध में आम आदमी पार्टी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के विरोध में आम आदमी पार्टी की रैली
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के लेबर विंग ने रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के सहयोग से निगम की धक्केशाही के खिलाफ रोष रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने निगम के तानाशाही रवैये और फड़ी वालों के साथ की जा रही धक्केशाही पर चिंता जताई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रेहड़ी वालों को राहत न मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
फील्ड गंज स्थित सिविल अस्पताल के सामने से शुरू हुई रैली जगरांव पुल, फिरोजपुर रोड, भारत नगर चौक होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। मिनी सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी के जोनल को ऑर्डिनेटर कर्नल सीएम लखनपाल और मजदूर विंग के महासचिव अहबाब सिंह गरेवाल ने कहा कि रेहड़ी फड़ी वालों की लंबे वक्त से चली आ रही समस्या का समाधान करने के बजाय निगम माफिया की मदद और सहयोग कर रहा है।
फड़ी वालों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फड़ी वालों के लिए शहर के हर कोने में अलग से वेंडिंग जोन बनाए जाएं, ताकि वे वहां से अपना कारोबार कर सकें। इस अवसर पर राजिंदर पाल कौर, अरुण बापट, चरणजीत कौर, पंकज सक्सेना, हरजीत सिंह और गोपाल सिंह मौजूद रहे।