{"_id":"636be318419273054d4a30fc","slug":"nehiyalwale-s-station-in-charge-and-asi-caught-by-vigilance-taking-50-000-bribe-bathinda-news-pkl4678025168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहीया वाले के थाना प्रभारी व एएसआई को विजिलेंस ने ५० हजार रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहीया वाले के थाना प्रभारी व एएसआई को विजिलेंस ने ५० हजार रिश्वत लेते दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा । विजिलेंस ब्यूरो ने नेहियां वाला थाने के प्रभारी और एएसआई को कर्जदारों के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरपाल सिंह ने बताया कि गांव महिमा सरकारी निवासी राम लाल और गुरतेज सिंह ने गांव के ही हरचरण सिंह से ब्याज पर तीस लाख रुपये कर्ज लिए थे। जब समय पर हरचरण को पैसे वापस नहीं किए तो उसने दोनों के खिलाफ 4 नवंबर को थाना नेहियां वाला पुलिस में शिकायत दी। एसएचओ बलकौर सिंह दोनों को थाने बुलाया और वहां पर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद एसएचओ बलकौर और एएसआई परमजीत सिंह ने राम लाल और गुरतेज से तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी गई।
एसएसपी ने बताया कि बुधवार को राम लाल ने विजिलेंस के पास एसएचओ और एएसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम योजना बनाकर राम लाल को भेजा और जब एसएचओ बलकौर और एएसआई परमजीत 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे तो दोनो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी गई है।