फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Negligence during the extreme cold weather can be very costly.

Ludhiana News: संसद के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे अमृतपाल

Thu, 18 Dec 2025 08:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Negligence during the extreme cold weather can be very costly.
-आज सत्र का आखिरी दिन, वीरवार को वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में बंद लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। संसद सत्र में पैरोल पर सुनवाई की उनकी याचिका वीरवार को वकीलों की हड़ताल के चलते पूरी नहीं हो सकी। आज सत्र का आखिरी दिन है, जिससे याचिका अब निष्फल हो गई। अदालत ने कहा कि अब इस पर कोई प्रभावी राहत देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं।
मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि अमृतपाल सिंह इस समय असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में हैं और उन्हें दिल्ली लाने में कम से कम 10 घंटे या उससे अधिक समय लगेगा। हेलीकाप्टर जैसी विशेष व्यवस्था के बावजूद भी अंतिम दिन तक संसद में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना संभव नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका में मांगी गई राहत अब अप्रासंगिक हो चुकी है, लेकिन भविष्य में किसी नए संसदीय सत्र में अमृतपाल पुन: अदालत का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि 15, 16 और 17 दिसंबर को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई प्रभावित रही। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता उपस्थित थे, लेकिन प्रतिवादियों की ओर से दलीलें अधूरी रह गईं। एक दिन अमृतपाल वीसी के जरिए जेल से पेश हुए, लेकिन पंजाब सरकार के वकील की अनुपस्थिति के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed