{"_id":"5773f4b44f1c1b576179b038","slug":"nba-muktsar-boy-palpreet-selected-in-nba-scuccess-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर का पालप्रीत एनबीए के लिए चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर का पालप्रीत एनबीए के लिए चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब बास्केटवाल एसोसिएशन की ओर से सम्मनित किए गए खिलाड़ी अपने साथियों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री मुक्तसर साहिब के 22 वर्षीय पालप्रीत सिंह बराड़ का नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन में चयन हो गया है। लुधियाना के सतनाम सिंह के बाद एनबीए के लिए चुने जाने वाले पालप्रीत दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। पालप्रीत एक जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वहां पर वे एनबीए के माहिर कोच से ट्रेनिंग लेंगे, फिर लीग में हिस्सा लेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन ने गुरु नानक देव स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट में समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया। इसके अलावा एसोसिएशन ने अन्य खिलाड़ी हरसिमरजीत सिंह को भी सम्मानित किया। हरसिमरन ने कतर में 18 से 22 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में हिस्सा लिया था। इस कैंप में विभिन्न देशों के चुनिंदा 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
पालप्रीत सिंह छह साल से लुधियाना बास्केटबाल अकादमी (एलबीए) में ट्रेनिंग ले रहे थे। कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। पालप्रीत ने कहा कि एनबीए डी-लीग में चुने जाने पर वे काफी खुश हैं। अब वे अमेरिका में 45 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाएंगे। पालप्रीत ने भारतीय बास्केटबाल टीम के सदस्य के तौर पर एशियन खेल, लुसोफोनिया गेम्स और सार्क खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
पालप्रीत ने पहले बास्केटबाल के प्रसिद्ध कोच सुब्रमण्यम के पास कोचिंग भी की। पालप्रीत का चुनाव एनबीए की ओर से भारत में चलाई गई प्रतिभा तलाश मुहिम के तहत हुआ, है। इसके लिए उनका ट्रायल लिया गया था। पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन के महासचिव तेजा सिंह धालीवाल का कहना है कि पालप्रीत सिंह ने खेल की बारीकियों को समझकर अपनी प्रतिभा को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उनमें सीखने की ललक आज भी बरकरार है। सतनाम के बाद पालप्रीत का एनबीए में जाना गर्व की बात है।