{"_id":"6161fb1d8ebc3e9fbc7ab073","slug":"nausarbaaz-women-took-off-the-bangles-of-the-elderly-ludhiana-news-pkl42954025","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसरबाज महिलाओं ने उतारीं बुजुर्ग की चूड़ियां, सीसीटीवी में दिख रही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसरबाज महिलाओं ने उतारीं बुजुर्ग की चूड़ियां, सीसीटीवी में दिख रही कार
विज्ञापन
लुधियाना। न्यू शिवपुरी इलाके में मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला को नौसरबाजों ने निशाना बनाया। कार सवार नौसरबाज महिलाएं बुजुर्ग के हाथों से पांच तोले सोने की चूड़ियां उतारकर ले गईं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना दरेसी पुलिस मौके पर पहुंची। न्यू शिवपुरी निवासी ऊषा के बेटे नितिन धवन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नितिन धवन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी मां ऊषा रानी (65) मंदिर से माथा टेककर घर लौट रही थीं। बुड्ढा दरिया पुली के पास फौजी स्वीट्स के सामने सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। इसमें तीन महिलाएं और एक ड्राइवर सवार था। सभी ने मास्क पहने हुए थे। कार में अगली सीट पर सवार महिला ने उनकी मां को नमस्ते की और कहा बहन जी आप तो बहुत दिनों के बाद नजर आई हैं।
आज तो आपके गले लगूंगी। उसने कार का दरवाजा खोला और सीट पर बैठे ही ऊषा रानी को गले लगा लिया। इसी बीच उसने कहा कि पीछे की सीट पर उनकी बहन भी बैठी है, उसे भी गले लगा लो। आपसे मिल कर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पीछे की सीट पर बैठी महिला को भी गले लगा लिया। वह महिला भी कार से बाहर नहीं निकली बल्कि शीशा खोलकर अंदर बैठे की गले मिली। इसी बीच महिला ने एक गिलास देकर सामने लगी टूटी से पानी भरकर देने का आग्रह किया। बुजुर्ग गिलास लेकर नल से पानी लेकर लौटी तो कार वहां नहीं थी।
कार को वहां न देख कर उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। उसने अपना सामान चेक किया तो देखा कि उसके हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थीं। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर नौसरबाज महिलाओं की कार दिखी है। इसमें कार का नंबर भी दिख रहा है।
एसएचओ दविदर सिंह का कहना है कि कार सवार शिवपुरी चौक से होते हुए प्रिगल होजरी के सामने से जीटी रोड फ्लाईओवर पर चढ़कर लाडोवाल की ओर गई है।