फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Narayan, hut camp, Ludhiana

लुधियाना में गोशाला की कुटिया में था नारायण का डेरा

Wed, 04 Dec 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 04 Dec 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
Narayan, hut camp, Ludhiana
दुराचार के आरोप में भगोड़ा घोषित और पांच लाख के इनामी नारायण साईं पिछले कई दिन से लुधियाना के नजदीक गांव टिब्बा के पास स्थित बापू आसाराम की गोशाला में बनी एक कुटिया में रह रहा था, लेकिन इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं थी।
विज्ञापन


साहनेवाल के नजदीक बने बापू आसाराम के आश्रम और गोशाला के भक्त इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

बताया जाता है कि मॉडल टाउन निवासी एक इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी बापू का नजदीकी भक्त है। नारायण साईं की उसने हरसंभव सहायता की। वह कारोबारी भी शक के दायरे में है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से नारायण साईं को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस कि क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना में अपना जाल बिछाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली पुलिस ने लुधियाना के टिब्बा गांव में आसाराम के आश्रम के अलावा शहर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर भी अपने कर्मचारी गुप्त तरीके से तैनात किए थे। इनमें कुछ कर्मचारी आसाराम के नजदीकी भक्तों के घरों के पास भी तैनात थे।

देर रात दिल्ली पुलिस ने अपनी सूचना के अनुसार नारायण साईं की तलाश शुरू की। पुलिस ने शहर के इलेक्ट्रानिक कारोबारी को उस समय काबू किया, जब वह गांव टिब्बा आश्रम से वापस मॉडल टाउन जा रहे थे।

कारोबारी के परिजन इस मामले में मीडिया से बातचीत से इंकार कर रहे हैं। उधर जानकार लोगों का कहना है कि कारोबारी के बापू एवं नारायण साईं से अच्छे संबंध थे।

बापू दो-तीन बार उनके निवास पर आए भी थे। लेकिन आसपास के लोगों ने ज्यादा बात करने से गुरेज किया। सूत्रों के मुताबिक नारायण ने कारोबारी को फ ोन से अपने पास बुलाया था और उससे मदद मांगी थी


दिल्ली पुलिस ने गोपनीयता बरती
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अपना अभियान पूरी तरह से गुप्त रखा। लुधियाना पुलिस कमिश्नरी तक को सूचित नहीं किया गया।

पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस के लुधियाना में आने की कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने उनसे संपर्क किया। कमिश्नर ने कहा कि नारायण साईं के लुधियाना में होने की भी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed