{"_id":"63cec5bf1e38033f3a17e403","slug":"na-bathinda-news-c-16-1-41367-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जींद में होने वाली महापंचायत के मददेनजर भाकियू उगराहा के नेता जोगिंदर सिंह पहुंचे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जींद में होने वाली महापंचायत के मददेनजर भाकियू उगराहा के नेता जोगिंदर सिंह पहुंचे शहर
Mon, 23 Jan 2023 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस में शामिल न कर मोदी सरकार ने पंजाब विरोधी होने का दिया सबूत : उगराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। हरियाणा के जींद में किसानों की होने वाली महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेता जोगिंदर सिंह उगराहा यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली मेंं गणतंत्र दिवस मौके पर होने वाली परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न कर मोदी सरकार ने पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।
सोमवार को टीचर होम में पहुंचे किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जींद में होने वाली महापंचायत का मुख्य मकसद दिल्ली में किसान मोर्चे के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मानी गई सभी मांगों को पूर्ण तौर पर लागू करवाना है। इसके अलावा दिल्ली किसान मोर्चे दौरान केंद्र सरकार द्वारा मोर्चे को दोफाड़ करने के लिए रची गई साजिशों को बेनकाब करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न तरीकों से कृषि कानूनों को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उगराहा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जो पंजाब के लोगों को दोफाड़ करने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रयास कर रही है, इसे किसान एवं पंजाब के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद की महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की भारी इकटठ होगी।