{"_id":"2bfcfcc81cc16e96356a34ea99b415c3","slug":"murder-crime-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दस दिन बाद भी यूथ अकाली नेता यादू का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दस दिन बाद भी यूथ अकाली नेता यादू का नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)।
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना जीटी रोड पर दस दिन पहले सरेआम गोली मार कर कुलविंदर सिंह की हत्या करने के मामले में आरोपी जिला यूथ अकाली दल देहाती के प्रधान यादविंदर सिंह यादू और उसके साथियों का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापामारी की, लेकिन आरोपियों के बारे में पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। जिससे मृतक कुलविंदर और शहर के अन्य लोगों में रोष पाया जा रहा है। कांग्रेसी विधायक गुरकिरत सिंह कोटली ने तो पुलिस कार्रवाई पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विधायक गुरकिरत सिंह कोटली ने कहा कि खन्ना पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए छापामारी कर रही है, उन्होंने कहा कि पुलिस मौजूदा सरकार के प्रधान और सरपंच पर कार्रवाई कैसे कर सकती है। पुलिस यह भी अच्छी तरह से जानती है कि अकाली प्रधान पर पुलिस जिला खन्ना में पहले से कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
कोटली ने सरकार से मांग की है कि एसएसपी खन्ना सुशील कुमार ला एंड आर्डर को संभालने में नाकाम रहे है। उनके पदभार संभालने के बाद पुलिस जिला खन्ना में कई हत्याएं हो चुकी है, जो कि आज तक कभी नही हुआ। कोटली ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एसएसपी खन्ना को तुरंत बदल दिया जाए।
पुलिस जिला खन्ना की नाकामियां अब शहर में आम हो गई है क्यों कि शहर में सरेआम एक बार नही बल्कि तीन बार गोलियां चल चुकी है, जिस में दो लोगों की मौके पर मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
हैरानी की बात है कि आज तक किसी भी वारदात का एक भी आरोपी खन्ना पुलिस के हाथ नही लगा। शहर में दो बार पहले जो गोलियां चली थी वह अज्ञात लोगों ने चलाई थी। जिन्हें पकड़ना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन गोलीकांड के बारे में पुलिस को पता है कि किस व्यक्ति के इशारे पर गोली चलाई गई और वह कौन कौन है। यह सब पुलिस अच्छी तरह जानती है कि उन आरोपियों में से एक यूथ अकाली दल का प्रधान और दूसरा खन्ना के नजदीकी गांव कौड़ी का मौजूदा सरपंच है। इस के अलावा भी खन्ना पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। आरोपी अकाली प्रधान के खिलाफ पुलिस जिला खन्ना में कई मामले दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस कुछ नही कर रही है।