{"_id":"5ece5d528ebc3e902627037e","slug":"murder-accused-arrest-in-jagraova-ludhiana-ludhiana-news-pkl376321534","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग प्रवासी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग प्रवासी का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंजाबी बाग के पास 25 मई को खेत में नाबालिग प्रवासी संजय कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे हत्या के संबंध में गहराई से पूछताछ कर रही है। नाबालिग का का शव नग्न हालत में खेत से बरामद किया गया था, जिसकी तार के साथ गला घोट कर हत्या की गई थी। थाना जगरावां पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि इस हत्या की गहराई के साथ पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद अब्दुल गांव मानकपुर खेड़ा राजपुरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया अप्राकृतिक सेक्स करने का आदी है, इसलिए उसने संजय कुमार के साथ संबंध बनाए थे। एक योजना के तहत उसने तार से गला घोट उसे मौत के घाट उतार दिया, ताकी वह किसी को कुछ बता ना दे।
संजय कुमार जगतार सिंह के लिए काम करता था। जगतार सिंह के साथ उसका कुछ विवाद था। वह एक तीर से दो निशाने लगाना चाह रहा था। संजय की हत्या का इल्जाम किसी तरह जगतार सिंह पर लग जाए। आरोपी ने खुलासा किया साल 2017 में भी उसने एक अज्ञात प्रवासी को मौत के घाट उतारा था। थाना सिटी जगरावां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 9 फरवरी 2017 को मामला दर्ज किया था। इस तरह पुलिस ने दो हत्याओं की गुत्थी सुलझा ली है।