{"_id":"6729002b4b0dd3c19406cbda","slug":"mother-and-daughter-wearing-tilak-on-bhaidooj-going-home-crushed-by-crane-die-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-107301-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: भाईदूज पर तिलक लगा घर जा रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: भाईदूज पर तिलक लगा घर जा रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, मौत
Mon, 04 Nov 2024 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
साहनेवाल के गांव टिब्बा इलाके में पुल पार करते ही हुआ हादसा, आरोपी फरार
बाइक पर सवार हो पति और बेटी के साथ संगरूर के लिए रवाना हुई थी मृतका
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भाईदूज पर भाई को तिलक लगाने के बाद पति के साथ बाइक पर संगरूर के लिए निकली मां-बेटी को तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने के बाद दोनों मां-बेटी क्रेन की तरफ जा गिरीं और क्रेन ने दोनों को कुचल दिया। इससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतक महिला की पहचान संगरूर के गांव बेनड़ा निवासी रीना और उनकी बेटी यशिका के रूप में हुई है। रीना का पति रविंदर कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसा साहनेवाल के गांव टिब्बा पुल के पार करते ही हुआ। पुलिस ने इस मामले में क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं।
रीना के पति रविंदर कुमार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार वह पत्नी रीना और एक साल की बेटी यशिका के साथ त्योहार होने के कारण उसके पत्नी के मायके आया हुआ था। वह तीनों बाइक पर संगरूर जाने के लिए निकले थे। साहनेवाल से डेहलों की तरफ जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल को पार करने लगे तो तेज रफ्तार क्रेन ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक असंतुलित हो गई। इस कारण रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गईं। क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही यशिका की मौत हो गई। घायल अवस्था में रीना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद रविंदर ने इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।