फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Moga, majithiya, jam, arrest, demand

मजीठिया की गिरफ्तारी को जाम

Wed, 08 Jan 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 08 Jan 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
Moga, majithiya, jam, arrest, demand
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम ड्रग तस्करी में सामने आने पर पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में पुतला फूंककर रोष जताया गया।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस की नई समिति से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक विजय साथी, सुखजीत सिंह काका, पूर्व जिला प्रधान डा. तारा सिंह संधू और जगदर्शन कौर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़ के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मजीठिया का पुतला फूंककर जाम लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि तस्करी में मजीठिया समेत अन्य के नाम सामने आने के बाद सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है।

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार मजीठिया को मंत्री पद से एक तरफ करउनके खिलाफ केस दर्ज करे। कांग्रेस नेता डा. हरजोत कमल सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच से ही असली मुजरिमों को सामने लाया जा सकता है।

इस दौरान शहर प्रधान ओपिंदर सिंह गिल, पंजाब कांग्रेस समिति मेंबर और पूर्व जिला यूथ कांग्रेस प्रधान मनजीत मान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed