फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   MLA Gogi remained in the headlines due to his outspoken style, had opened a front against his own government

Ludhiana News: बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहे विधायक गोगी, अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

Sun, 12 Jan 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
MLA Gogi remained in the headlines due to his outspoken style, had opened a front against his own government
-कागजात दाखिल करने जाते थे पुराने स्कूटर पर, विधायक बनते ही लग्जरी कार से पहंचे थे दफ्तर
विज्ञापन

-अपनी ही सरकार के लगाए नींव पत्थर को तोड़ आए थे सुर्खियों में
---
विकास मल्होत्रा
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के हल्का पश्चिमी से विधायक गुरप्रीत गोगी एक बेबाक अंदाज में जीने वाले व्यक्ति थे। वह अपने दिल में कोई बात नहीं रखते थे बल्कि उनके दिल में जो होता था वह सभी के सामने बोल देते थे। चाहे वह बात उनके हक में हो या फिर उनके खिलाफ। अपने इसी बेबाक अंदाज के कारण विधायक गुरप्रीत गोगी कई बार सुर्खियों में आए। पहले गुरप्रीत गोगी उस समय सुर्खियों में आए जब वह अपने नामांकन पत्र भरने के लिए पुराने स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे। जिस पर वह कॉलेज जाया करते थे। जब वह चुनाव जीत कर विधायक बने तो पहली बार नगर निगम दफ्तर डी जोन पहुंचे तो उनके पास टू सीटर पोर्शे थी। वह पोर्श पर सवार होकर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, उस समय वह ट्रोल भी हुए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और अपने उसी अंदाज में रहे।

आप विधायक गुरप्रीत गोगी अपने चिरपरिचित अंदाज में सभी से मिलते थे। वह उस समय एक बार फिर सुर्खियों में आए जब उन्होंने बुड्ढा नाले की सफाई को लेकर अपनी ही सरकार की ओर से लगाए नींव पत्थर तोड़ दिया। नींव पत्थर तोड़ने के बाद वह पूरे पंजाब में एक बार सुर्खियों में आ गए। हर कोई बात करने लगा कि गोगी में कोई बात तो है कि वह अपनी ही सरकार के खिलाफ इतने जोर से आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, उन्हें पार्टी स्तर पर फटकार भी लगी थी। मगर वह फिर भी नहीं हटे और सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोले रखा।
विज्ञापन

पीए ने कहा- चेहरे पर नहीं था कोई तनाव
मनीष कपूर आप विधायक गोगी के बतौर पीए साथ काम करते थे। पीए मनीष कपूर के अनुसार रात को जब वह विधायक के घर से निकले तो वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उनके चेहरे पर किसी तरह की चिंता या तनाव तो दूर, उसके लक्षण तक नहीं थे। वह अपने रोज के कार्यों में ही दिन भर व्यस्त भी रहे। वह रोजाना सुबह से लेकर रात तक उनके साथ रहते थे। कभी कोई डिप्रेशन जैसी बात भी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त को अंतिम विदाई देते समय फूट फूट कर रो पड़े विधायक अशोक पराशर
विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी को जब अंतिम विदाई के समय हलका सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि गोगी उनका भाई था और जब भी गोगी के साथ उनकी कहीं भी मुलाकात होती तो गोगी दोनों हाथों से उसे सैल्यूट करते थे और हर बार कहते थे कि मेरा भाई आया है। गोगी उन्हें अपना भाई मानते थे उनकी कमी अब कोई भी पूरी नहीं कर सकेगा। आप विधायक पप्पी पूरी रात परिवार के साथ रहे और सुबह कुछ समय अपने घर बिताने के बाद फिर से गोगी के घर लौट आए। अंतिम समय तक उन्होंने गोगी के साथ बिताए हुए समय को याद किया और यहां तक कह दिया कि आज उन्होंने सगे भाई से भी बढ़कर दोस्त खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed