{"_id":"970a4da76dab4ab758bdae04686953e2","slug":"minerva-kankrey-defeat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनर्वा ने कैंकरे को 2-0 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनर्वा ने कैंकरे को 2-0 से दी मात
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेकेंड डिवीजन फुटबाल लीग में मिनर्वा अकादमी चंडीगढ़ ने कैंकरे मुंबई को 2-0 से हराकर लीग में टॉप स्थान हासिल किया है। मंगलवार को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में मिनर्वा अकादमी और कैंकरे मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मैच का पहला गोल मिनर्वा के मनबीर सिंह ने 9वें और दूसरा गोल 17वें मिनट में दाग कर 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन गोल में तबदील नहीं कर पाए। इस जीत के साथ मिनर्वा अकादमी ने 6 जीत, 1 ड्रा और एक हार के साथ 19 अंक लेकर वेस्टर्न पूल में टॉप पर जगह बनाई। टॉप पर रहने के कारण वह मार्च में होने वाले पूल ग्रुप 2 में खेेलेगी। वहीं कैंकरे मुंबई सात मैच में एक जीत, 2 ड्रा और 4 हार के साथ पांच अंक लेकर निचले पायदान पर रही।