फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Migrants intensified due to the news of total lockdown, migration intensified

संपूर्ण लाकडाउन की खबरों से प्रवासियों में हड़कंप, पलायन तेज

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Migrants intensified due to the news of total lockdown, migration intensified
मिनी लॉकडाउन के बाद इस समय यह चर्चा का बाजार पूरी तरह से गरमा चुका है किसी भी समय प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों में इस चर्चा ने प्रवासियों में हड़कंप पैदा कर दिया है। जिसका नतीजा है कि अब यूपी, बिहार जाने के लिए प्रवासी भारी तादाद में पलायन शुरू कर चुके हैं। अब हालात यह है कि एक बस में ठूंस कर 150 प्रवासी भी सफर कर रहे है। हालांकि प्रशासन ने कई निजी बसों को कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने के तहत जब्त भी किया है, इसके बावजूद प्रवासी लगातार लुधियाना से पलायन कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें डर है कि पूरा लॉकडाउन लग गया तो फिर पैदल चलकर घर जाने की नौबत आ सकती है। वहीं निजी बसों में इतनी संख्या में जा रहे प्रवासी दूसरे प्रदेशों पर भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को जिला पुलिस ने एक ऐसी निजी बस को काबू किया, जिसमें लगभग 150 लोगों को बिठाया गया था। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जिला झुंझनू निवासी छोटे लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चाहे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर अपनी ड्यूटी को पूरा कर लिया है, लेकिन अब सवाल है कि जिन लोगों ने दो से तीन हजार रुपये देकर अपना टिकट लिया था। वह अब अपना पैसा कहां से लें। बुधवार को लुधियाना बस स्टैंड के साथ सटे छोटे स्टैंड पर दिन भर प्रवासियों का आना जारी था।
विज्ञापन

बिहार जा रहे राजकुमार ने बताया कि उन्हें डर है कि किसी भी समय लॉकडाउन लग सकता है। फिर वह घर कैसे जाएंगे। यहां पर भी फैक्टरी चाहे खुली हैं, लेकिन रोजगार कम होता जा रहा है। इसलिए वह किसी तरह भी अपने घर लौटना चाहते हैं। अगर अभी वह अपने घर पहुंच गए तो ठीक है अन्यथा बीते साल की तरह पैदल घर लौटना पड़ेगा। यूपी के लिए परिवार सहित निकले मोती यादव बताते हैं कि अभी यहां रहना ठीक नहीं है, लॉकडाउन लगा तो खाने के लाले पड़ सकते हैं। बीते साल यहां फंस गए थे कोई मदद के लिए आगे नहीं आता है, इसलिए घर जाना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed