फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Migrant man and woman brutally beaten, case filed against six

Ludhiana News: प्रवासी व्यक्ति और महिला को बेरहमी से पीटा, छह पर केस

Sat, 20 Sep 2025 10:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 20 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Migrant man and woman brutally beaten, case filed against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। अमलोह क्षेत्र में एक प्रवासी व्यक्ति और महिला की बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने यह मामला अमलोह के वार्ड छह बताया है। लोगों ने एक महिला और व्यक्ति की पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों को डंडे और लोहे के पाइप से पीटा गया। घटना का वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो अमलोह पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह ने प्रेस को बताया कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।


डीएसपी एस गुरदीप सिंह ने कहा है कि इसे अप्रवासी या पंजाबियों के एंगल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और अगर कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमलोह के गांव भदलथुहा में रह रहा प्रवासी अनिल कुमार वार्ड छह की एक महिला के साथ फरार हो गया था। जब वे अमलोह लौटे तो आसपास के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित विवाहित हैं। पुलिस ने रवि, प्रिंस, सुनील, राजिंदर सिंह, गोबिंदा और जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed