{"_id":"6aedcaaa4f04d4fbae0c065c","slug":"medical-college-receives-approval-for-39-postgraduate-seats-opportunities-in-medical-education-expand-in-bulan-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: मेडिकल कॉलेज को एमडी-एमएस की 39 पीजी सीटों की मिली मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़े अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: मेडिकल कॉलेज को एमडी-एमएस की 39 पीजी सीटों की मिली मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़े अवसर
Fri, 06 Nov 2026 06:10 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी अद्यतन पीजी सीट मैट्रिक्स में महाविद्यालय को एमडी और एमएस की कुल 39 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी अद्यतन पीजी सीट मैट्रिक्स में महाविद्यालय को एमडी और एमएस की कुल 39 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें एमडी की 28 और एमएस की 11 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर 10 विशेषज्ञताओं में प्रवेश का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि पीजी की 39 सीटें मिलने से चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। यह उपलब्धि संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से चिकित्सा स्नातकों को विभिन्न विशेषज्ञताओं में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही चिकित्सा शिक्षण, अनुसंधान और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ बुलंदशहर के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड की ओर से छह नवंबर को जारी सूची के अनुसार, एमडी में एनेस्थीसियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और फिजियोलॉजी में चार-चार सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, एमएस में जनरल सर्जरी और प्रसूति एवं स्त्री रोग में चार-चार तथा नेत्र विज्ञान में तीन सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
पीजी सीटों की मंजूरी से महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में शैक्षणिक और शोध गतिविधियों का भी विस्तार होगा। क्लीनिकल विषयों के साथ पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन जैसे विषयों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिलने से रोगों की पहचान, प्रयोगशाला जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दक्षता बढ़ेगी।