फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mazdoor Kisan Ekta Rally 21 in Barnala, Bathinda

ममजदूर किसान एकता रैली 21 को बरनाला में

Sat, 13 Feb 2021 05:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Mazdoor Kisan Ekta Rally 21 in Barnala, Bathinda
बठिंडा में में मीडिया से बात करते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां एवं पंजाब खेत मजदूर यूनियन के - फोटो : BATHINDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा एवं पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से 21 फरवरी को बरनाला की अनाज मंडी में मजदूर किसान एकता रैली की जाएगी। इस रैली में दो लाख से ज्यादा किसान जुटेंगे। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सुखदेव सिंह कोकरी कलां एवं पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सचिव लछमन सिंह सेवेवाला ने शनिवार को दी।
सुखदेव सिंह एवं लछमन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रैली को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में किसान एवं मजदूर की एकजुटता महत्वपूर्ण होगी और वहीं केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ की जा रही सभी साजिशों को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मीडिया का कुछ हिस्सा किसानों के आंदोलन को खालिस्तान से जोड़कर पेश कर रहा, जोकि पूरी तरह गलत है। दिल्ली बार्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने अकेला किसानों का ही नहीं बल्कि देश के हर उस वर्ग का है जो देश के अन्नदाता की कद्र करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनोें नेताओं ने बताया कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए किसानों एवं किसानों का समर्थन करने वाले लोगों के लिए यूनियन की ओर से रिहा करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed