{"_id":"573c9d0b4f1c1bd51aac7047","slug":"mata-chand-kaur-case-demand-on-cbi-investigation-followup-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता चंद कौर के आरोपियों को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता चंद कौर के आरोपियों को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 18 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
नामधारी गुरुमाता चंद कौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामधारी डेरा भैणी साहिब में चार अप्रैल को हुई गुरु माता चंद कौर के कत्ल की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है जबकि उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के आदेशों पर एसआईटी बनाई गई थी।
सियासी दबाव के चलते पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। यह शब्द यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन के संगठन सचिव व भैणी साहिब के मौजूदा सरपंच डा. सुखदेव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि गुरु माता की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। संस्था के प्रधान सतनाम सिंह और सरपंच डा. सुखदेव सिंह ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल कत्ल के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन व कैंडल मार्च भी कामयाब नहीं हुए हैं। डॉ. सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है इसी वजह से शायद पुलिस कार्रवाई में ढीली पड़ रही है। एसआईटी भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा जगजीत सिंह के नजदीकी सेवादार नामधारी संत अवतार सिंह तारी के कत्ल की जांच के लिए भी एसआईटी बनाई गई थी वो भी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई। इसीलिए माता चंद कौर के केस के लिए अदालत में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
डा. सुखदेव सिंह ने कहा कि डेरे की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से पहले से ही तैनात किए गए 19 पुलिस मुलाजिमों की फौज और पुलिस थाना कुमकलां की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई तुरंत हरकत नहीं दिखाई गई। आर्गनाइजेशन ने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। ऐसा न होने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर संस्था के उप प्रधान मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, रघुबीर सिंह, नरिंदर सिंह, गुरभेज सिंह, सुरिंदर सिंह, मलकीत सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।