{"_id":"69396fef7717459af2015c3e","slug":"massive-fire-broke-out-at-straw-storage-facility-in-jagraon-see-video-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जगरांव में पराली के गोदाम को लगी भीषण आग, चारों तरफ काले धुएं का गुबार, बुझाने में जुटे छह फायर टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जगरांव में पराली के गोदाम को लगी भीषण आग, चारों तरफ काले धुएं का गुबार, बुझाने में जुटे छह फायर टेंडर
Wed, 10 Dec 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:34 PM IST
सार
लुधियाना के जगरांव में पराली के गोदाम में अचान आग लग गई। आग तेजी से फैलती हुई पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। आग को बुझाने के लिए छह फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पराली के गोदाम में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के जगरांव में सिधवां बेट रोड पर स्थित गांव रामगढ़ के पास जगरांव मिडास नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के पराली गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी परिसर में भारी मात्रा में पराली के ढेर पड़े हुए थे, जिनमें दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
पराली में लगी आग से काले धुएं के गुबार ने आसपास के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं इतना घना था कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और राहगीरों को सड़क पर निकलना तक चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही जगरांव दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन पराली होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। आग बुझाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। इतना ही नहीं, मुल्लांपुर दाखा से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अचानक पराली से धुआं उठते देखा, जिसके बाद तुरंत फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी गई। तेज हवा के कारण आग बेकाबू होती गई। दमकल कर्मियों के साथ-साथ फैक्टरी स्टाफ भी आग बुझाने में जुटा रहा, देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू में नहीं पाया जा सका।
सूत्रों के अनुसार आग की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली और कुछ अन्य वाहन भी आए हैं, हालांकि किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।