फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   massive fire broke out at Ludhiana cardboard factory

Ludhiana: गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर राख; बीस से अधिक गाड़ी पानी से बुझी

Tue, 09 Dec 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 01:42 PM IST
सार

फैक्टरी में काम करने वाले वर्करों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। अंदर काम करने वाले वर्कर भी बाहर की तरफ भागे।

विज्ञापन
massive fire broke out at Ludhiana cardboard factory
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के शेरपुर इंडस्ट्री एरिया सी की टेक्सटाइल कालोनी इलाके में मंगलवार सुबह गत्ता बनाने और पेपर बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। पूरा यूनिट आग ने अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


आग से निकलने वाला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने की वजह से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची और बीस से ज्यादा गाड़ी पानी डाल कर करीब दो से ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन





फैक्टरी में काम करने वाले वर्करों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। अंदर काम करने वाले वर्कर भी बाहर की तरफ भागे। धुआं इतना ज्यादा हो गया था कि अंदर जाना मुश्किल हो गया। आग की लपटें भी दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आग की वजह से पूरा एरिया काले धुएं में घिर गया। सभी लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और बार बार रिफिल कर करीब बीस से ज्यादा गाड़ियां पानी की डाल कर आग पर करीब दो से ढाई घंटे बाद काबू पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग फैक्टरी के उस हिस्से में लगी जहां मशीनें लगी हुई थीं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट-सर्किट आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है हालांकि अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद ही सामने आएगी। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed