फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Martyr's funeral performed with military honors

सैनिक सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Martyr's funeral performed with military honors
शहीद सैनिक का पार्थिव शव लेकर गांव पहुंचे सेना के जवान। - फोटो : ROPAR
उरी सेक्टर में 25 फरवरी की रात को ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हुए सैनिक करनैल सिंह का शुक्रवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ नंगल के गांव बरमला श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक नंगल से सटे जिला बिलासपुर के गांव तरसूह निवासी करनैल सिंह सुपुत्र शेर सिंह डोगरा रेजीमेंट में तैनात था। वह दो वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। इस मौके पर डोगरा रेजिमेंट के कर्नल प्यार सिंह अत्री के नेतृत्व में आई सैनिक टुकड़ी ने हवा में फायर कर अंतिम सलामी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह, एसडीएम नैना देवी सुभाष गौतम, गांव के सरपंच विजय शर्मा, पूर्व पार्षद भुपिंद्र सिंह भिंदा, विनोद शर्मा, लखवीर सिंह लक्की, उमेश ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सुशील कुमार, हरप्रीत सिंह, कुलदीप कुमार, हरिंद्रपाल सिंह, बबल कुमार, योगराज, कामरेड रौशन लाल, सुदर्शन मिश्रा के अलावा भाजपा के नंगल मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा, महेश कालिया, रणजीत सिंह लक्की, तुलसी राम मट्टू, कनब शर्मा, अमित बरारी, मन्नू पटियाल, चंद्र कुमार बजाज, डॉ. इश्वर चंद्र सरदाना, परस राम इत्यादि ने पहुंच कर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि गांव के ही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दो वर्ष पहले बारहवीं की शिक्षा पूरी करने के उपरांत करनैल सिंह सेना की डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुआ था और उसके परिजन उसकी शादी करने की सोच ही रहे थे। बेटे की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज भी गांव में माहौल पुरी तरह गमगीन था। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से शहीद करनैल सिंह के परिवार को मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed