{"_id":"8b5dfc4bcae6174051896b98f776df27","slug":"mandir-wall-collapsed-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरी, राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरी, राहगीर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी रोड पर स्थित निर्माणाधीन मंदिर की दीवार शनिवार सुबह गिर गई। इससे वहां से गुजर रहा एक राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अजय पांडे निवासी शिवपुरी के तौर पर हुई है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मुआवजे की मांग के लिए रविवार सुबह मृतक के परिजन मंदिर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करेंगे।
इलाका निवासी आशीष कुमार ने कहा कि काफी समय से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के बाहर की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी, जो किसी समय भी गिर सकती थी। शनिवार सुबह अजय पांडे वहां से गुजर रहा था तभी अचानक से दीवार उस पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष ने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी के किसी भी सदस्य ने अजय के परिवार से सांत्वना नहीं जताई। आशीष ने कहा कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद मंदिर के बाहर ही शव रख मंदिर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जाएगी।