फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man Found Murdered in Ludhiana

Ludhiana: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की हत्या, खाली प्लाट में फेंका शव, लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 17 Jan 2023 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

विकास मूल रुप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। यहां पर वह काफी समय से रह रहा था और आरती स्टील में काम करता था। रोजाना की तरह वह देर रात को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। फौजी कालोनी रेलवे लाइनों के पास अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Man Found Murdered in Ludhiana
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लुधियाना के शेरपुर की फौजी कालोनी इलाके में ड्यूटी से घर लौट रहे विकास कुमार (19) की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंक दिया गया। घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय लगा जब सफाई कर्मचारी वहां सफाई कर रहे थे। शव देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


इसी दौरान इलाके के लोगों ने थाना मोती नगर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगाए कि रोजाना यहां प्रवासी मजदूरों से लूटपाट होती है, लेकिन कई बार कहने के बावजूद इलाके में गश्त नहीं बढ़ाई जा रही। पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को शांत करवाया और आश्वासन दिया कि इलाके में गश्त भी बढ़ाई जाएगी और नाजायज धंधे भी बंद कराए जाएंगे। जिसके बाद पुलिस ने विकास का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विकास मूल रुप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। यहां पर वह काफी समय से रह रहा था और आरती स्टील में काम करता था। रोजाना की तरह वह देर रात को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। फौजी कालोनी रेलवे लाइनों के पास अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। परिवार वाले रात को विकास का पता लगाने के लिए इधर उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे तो शव देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। थाना मोती नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि इलाके में मुलाजिम गश्त करते है। लोगों के आरोप गलत है। बाकी सीसीटीवी इलाके में जो लगे है उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed