फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man died in accident in ludhiana

Ludhiana: समराला चाैक पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत; बेटा घायल

Tue, 09 Dec 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 01:17 PM IST
सार

हरदीप सिंह ने बताया कि वह और उनके पिता मलकीत सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली पर जालंधर बाइपास से समराला चौक फ्लाईओवर से होते हुए फोकल प्वाइंट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man died in accident in ludhiana
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लुधियाना के समराला चौक फ्लाइओवर पर सोमवार की देर रात को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कंटेनर चालक गाड़ी छोड़ कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद दोनों तरफ से वाहन रुक गए। लोगों ने किसी तरह से ट्रैक्टर ट्राली चालक और उनके बेटे को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव निच्ची मंगली निवासी मलकीत संह के रुप में हुई है, जबकि घायल की पहचान उनके बेटे हरदीप सिंह के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरदीप सिंह ने बताया कि वह और उनके पिता मलकीत सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली पर जालंधर बाइपास से समराला चौक फ्लाईओवर से होते हुए फोकल प्वाइंट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। हरदीप सिंह ने रोते हुए बताया कि कंटेनर की टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें कुछ पल के लिए पता ही नहीं चला कि क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब थोड़ा होश आया तो उसने देखा कि पिता मलकीत सिंह ट्रैक्टर पर नहीं थे। जब उन्हें ढूंढा तो देखा कि वह पुल के बीच बने गैप से टक्कर लगने के बाद नीचे गिर चुके थे। उसे भी चोट लगी हुई थी, लेकिन उसने पिता को देख हिम्मत जुटाई और वहां रुके लोगों की मदद से पिता को ई रिक्शा पर ले जाकर सीएमसी अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने पिता को मौत घोषित कर दिया। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले ट्रैफिक क्लीयर करवाया और उसके बाद कंटेनर कब्जे में लेकर कार्रवाई की। बताया जाता है कि मरने वाला मलकीत सिंह अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। बेटा पढ़ाई करता है और वह साथ में पिता की हेल्प करवाने के लिए चला गया था। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी का वाहन कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed