फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man beaten naked in room for money transaction

Ludhiana News: पैसे के लेनदेन में व्यक्ति को कमरे में नग्न कर पीटा

Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Man beaten naked in room for money transaction
पूर्व सीएम चन्नी के पास गुहार लेकर पहुंचा पीड़ित, बेटी के बयान पर 6 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। जमीन मामले में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को कमरे में नग्न कर बेरहमी से पीटने का मामला पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के पास पहुंचने पर गोबिंदगढ़ पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
यह केस पीड़ित व्यक्ति की बेटी निवासी गांव कुंभड़ा पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। इस घटना की वीडियो परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन पर देखी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, पीड़ित व्यक्ति खुद से हुए अमानवीय व्यवहार से दुखी होकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के निवास पर पहुंच गया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर पीड़ित व्यक्ति और पूर्व सीएम चन्नी की चल रही इस वीडियो में पंजाब सरकार से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है तथा उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई मांगी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ को दिए बयान में पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने कहा कि उसके पिता एक प्रॉपर्टी डीलर हैं वह करीब तीन महीने पहले किसी जमीन के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद की बात कहकर घर से चले गए थे और यह भी कहा था कि मैं खुद घर आ जाऊंगा। किंतु, तीन महीने से उसके पिता घर नहीं आए, जिसको लेकर परिवार बहुत चिंतित था। परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर घूम रही एक वीडियो देखी। उसमें प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले जमला उसका लड़का निंदी निवासी गांव चहला थाना अमलोह, गुरदीप सिंह निवासी अमलोह, गोलड़ी निवासी गांव लाडपुर थाना गोबिंदगढ़, संजीव पांधी निवासी माछीवाड़ा उसके पिता को एक कमरे में नग्न कर डंडों से पीट रहे हैं। उसके पिता जमीन पर लेटे हुए थे, उसके पिता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed