फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Make Porn videos by excuses

बहाने से घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, मांगे दो लाख, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 06:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Make Porn videos by excuses
बरनाला ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़ा गया गिरोह। - फोटो : BERNALA
बरनाला। बहाने से घर बुलाकर पिस्तौल के दम पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के छह आरोपियों को थाना सिटी-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों से सात मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी लखविंदर सिंह टिवाना ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को एक महिला ने खाना देने के बहाने घर बुलाया और साथियों की मदद से बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से सात हजार रुपये भी निकाल लिए। गिरोह के कब्जे से सात मोबाइल बरामद हुए हैं। पीड़ित सर्बजीत सिंह निवासी भट्ठला ने बताया कि उन्हें नूर अस्पताल के समक्ष कोठी में रह रही एक महिला का फोन आया कि उसके पास खाना नहीं है। वह भूख से मर रही है। जब वह उसको खाना देने के लिए गया तो शमशेर सिंह शेरू निवासी धनौला, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, सर्बजीत कौर, राज कौर, कर्मजीत कौर, हरजीत सिंह ने गेट बंद कर लिया। शमशेर सिंह ने रिवॉल्वर निकाल लिया। बाकी सदस्यों ने चाकू निकालकर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि उसने दो लाख रुपये न दिए तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। वह रुपये लाने की बात कहकर किसी तरह वहां से निकला और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed