{"_id":"6b07a3cb378f55bfcd02da7a","slug":"major-accident-averted-in-punjab-cement-sleeper-placed-on-delhi-amritsar-track-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा हादसा टला: दिल्ली-अमृतसर ट्रैक पर रखा था सीमेंट का स्लीपर, अंग्रेजी में लिखा हुआ था एफएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा हादसा टला: दिल्ली-अमृतसर ट्रैक पर रखा था सीमेंट का स्लीपर, अंग्रेजी में लिखा हुआ था एफएम
Thu, 26 Nov 2026 08:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सरहिंद
संवाद न्यूज एजेंसी, सरहिंद
Published by: Nivedita
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:43 AM IST
सार
दिल्ली-अमृतसर रेल मार्ग पर 25 नवंबर की आधी रात को सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध वस्तु पड़ी दिखाई दी। इसके बाद लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
रेल ट्रैक से मिली सीमेंट स्लैब और जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-अमृतसर रेल मार्ग पर सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर रखे होने का मामला सामने आया है। समय रहते इसकी जानकारी मिलने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 150 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 12:15 बजे ट्रेन नंबर 12445 के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने सरहिंद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचना दी कि मालगाड़ियों की साइडिंग के पास किलोमीटर नंबर 314/1 से 314/3 के बीच रेलवे ट्रैक पर कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रैक पर सीमेंट का एक स्लीपर मिला। उस पर अंग्रेजी में एफएम लिखा हुआ था। पुलिस ने स्लीपर कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्लीपर ट्रैक पर किसने और किस मकसद से रखा था।