{"_id":"6037db978ebc3e769f0932a9","slug":"majithia-sanjay-singh-showed-off-the-court-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4052263130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में कोर्ट के बाहर मजीठिया-संजय सिंह ने दिखाए तेवर, मजीठिया बोले- संजय भाग मत, अब सामने आ, जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में कोर्ट के बाहर मजीठिया-संजय सिंह ने दिखाए तेवर, मजीठिया बोले- संजय भाग मत, अब सामने आ, जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
लुधियाना। अकाली दल के सीनियर नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया की तरफ से आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की अदालत में दायर केस की वीरवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद आप सांसद और शिअद नेता मजीठिया ने कोर्ट के बाहर मीडिया के सामने तीखे तेवर दिखाए और आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।
वीरवार को जज विक्रांत कुमार की अदालत ने संजय सिंह स्वयं पेश होने के लिए पहुंचे तो दूसरी तरफ बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भी अदालत पहुंचे। मजीठिया के क्रॉस एग्जामिनेशन को संजय सिंह के वकील ने टालने की गुहार लगाई। वह कुछ दस्तावेज अदालत के सामने रखना चाहते थे। इस पर अदालत ने संजय सिंह के वकील की जिरह की गुहार को रद्द कर मामले की अगली तारीख चार मार्च तय कर दी। इसी दिन मजीठिया की तरफ से बाकी के गवाही करवाई जाएगी।
अदालत से बाहर आते ही बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने तंग कसा कि आज तो फिल्मी डॉयलाग बन गया कि भाग संजय भाग। लेकिन वह कहेंगे कि संजय भाग मत, अब सामने आ। उन्होंने कहा कि संजय सिंह बाहर बड़ा शोर मचाते हैं, लेकिन अंदर जाकर कुछ बोलते नहीं हैं। उनकी तरफ से 2016 में केस दायर किया गया था, आज पांच साल हो चुके हैं। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वह डिसमिस हो गई। वीरवार को पेशी के दौरान वह दोबारा हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। इनके आका केजरीवाल ने तो माफी मांग ली थी, लेकिन संजय सिंह को जेल जरूर जाना पड़ेगा। एक बात साफ है कि किसी पंजाबी व्यक्ति को इस तरह कोई बेइज्जत कर आसानी से निकल नहीं सकता है। सीनियर अकाली नेता व एडवोकेट महेश इंदर सिंह गरेवाल ने बताया कि वीरवार को मजीठिया का क्रास एग्जामिनेशन किया जाना था, लेकिन संजय सिंह के वकील अदालत के समक्ष एक दस्तावेज पेश करना चाहते थे। अदालत ने उनकी इस गुहार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
मजीठिया कौन होते हैं जेल भेजने वाले : संजय
वीरवार को अदालत में पेशी के बाद संजय सिंह ने मजीठिया पर पलटवार करते हुए कहा कि जेल भेजना या नहीं यह काम अदालत ने देखना है। मजीठिया कौन होते हैं यह फैसला देने वाले कि मुझे जेल भेजेंगे। वहीं संजय सिंह के वकील ने कहा कि क्रॉस एग्जामिन का कोई आखिरी मौका नहीं था, अभी केस चल रहा है। वह कुछ दस्तावेज पेश करना चाहते थे, जिसमें ईडी से समक्ष एक बयान है। लेकिन उन्हें पेश नहीं करने दिया गया। केंद्र सरकार पर बरसते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में मुनाफे वाली कंपनियों को मोदी सरकार बेच रही है। केंद्र सरकार सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर सकती है। 2022 में पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। सूरत के चुनाव में 27 सीट मिलने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के दिल्ली मॉडल को देश की जनता कबूल कर रही है। पंजाब निकाय चुनाव में खाता न खुलने पर संजय ने कहा कि इसका असर विधानसभा चुनाव में नहीं होता है। इससे पहले 2016-17 में अकाली भाजपा ने पंजाब निकाय चुनावों में भारी मतों से विजय हासिल की थी, लेकिन विधानसभा में तीसरे नंबर पर रहे थे।