{"_id":"d536e513a65632ef193921e140473d56","slug":"majithia-defamtion-case-sanjay-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह की जमानत रद्द करने का आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह की जमानत रद्द करने का आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 20 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सूबा प्रभारी संजय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए अदालत में अपने वकीलों के मार्फत आवेदन किया है। मजीठिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि केस में आप नेता संजय सिंह शनिवार को लुधियाना की अदालत में पेश हुए। इस केस की अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।
संजय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए मजीठिया ने तर्क दिया है कि पिछली पेशी पर अदालत ने आप नेता को फिर से मजीठिया की छवि खराब करने संबंधी बयान नहीं देने को कहा था। इसके बावजूद संजय ने पिछली पेशी में अदालत से बाहर आकर और फिर सोशल मीडिया पर मजीठिया के नशे के कारोबार में शामिल होने के बारे में बयान दिए। इसी आधार पर मजीठिया ने अदालत में यह आवेदन किया है। मजीठिया का केस लड़ रहे एडवोकेट ने इसकी पुष्टि की है।
12 जनवरी को राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था। मजीठिया ने आरोप लगाया है कि आप नेता संजय सिंह ने सितंबर में मोगा और दिसंबर की फतेहगढ़ साहिब की रैली में उनके खिलाफ नशे और अन्य अनापशनाप आरोप लगा कर उनकी एवं परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
वहीं संजय सिंह के वकील हरजोत सिंह बैंस और एचएस शेरगिल का कहना है कि शनिवार को संजय सिंह अदालत में उपस्थित हुए। बहस में वकीलों ने आप नेता का पक्ष रखा। शेरगिल ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।